10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस माह में कोरोना से शांति की उम्मीद, क्योंकि पिछले साल नवंबर में थे 15211 केस

डेंगू के 34 नए मरीज मिले, बुधवार को कोरोना शून्य
2 min read
Google source verification
इस माह में कोरोना से शांति की उम्मीद, क्योंकि पिछले साल नवंबर में थे 15211 केस

इस माह में कोरोना से शांति की उम्मीद, क्योंकि पिछले साल नवंबर में थे 15211 केस

जोधपुर. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को लेकर नवंबर माह में चेताया है। बता दें कि साल 2020 में सर्वाधिक कोरोना के केस इसी माह में 15211 आए थे और 208 जनों की मौत हो गई थी। शहर के लोगों ने कई अपनों को खोया है। इन सर्वाधिक कोरोना केस को दिवाली त्योहार व शहर के नगर निगम चुनावों को जोड़कर देखा गया था। हालांकि इस बार जोधपुर में कई लोग वैक्सीनेटेड हैं, इसका काफी हद तक फर्क दिखेगा। लेकिन जिले में साढ़े चार लाख आबादी अभी भी बिना प्रथम कोविड वैक्सीन डोज लगाए है। उन्हें ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।

गत वर्ष नवंबर व इस साल मई रहा खतरनाक

कोरोना का सबसे भयावह चेहरा जोधपुर ने साल 2021 के मई माह में देखा। इस माह कोरोना के जोधपुर जिले में ताबड़तोड़ संक्रमण के मामले सामने आए। शहर से गांव तक हिल गया। कोरोना के जोधपुर में मई माह के 30 दिन में 33196 मरीज संक्रमित हो गए और 719 की जान चली गई। गत वर्ष 2020 में 10 माह में 59945 जने संक्रमित हुए थे। वहीं अकेले अप्रेल और मई माह में ही 66022 मामले सामने आ गए। 2020 के नवंबर में लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हुए थे, इसी माह जोधपुर में 1 हजार पार रोगी एक दिन में सामने आए।


गाइडलाइन की पालना जरूरी

कोरोना गाइडलाइन की पालना की अभी भी जरूरत है। कई लोग बिना मास्क लगाए आजकल घूमते देखे जा सकते हैं। जबकि त्योहारों में सोशल डिस्टेंस तो बिलकुल नजर ही नहीं आ रही है। इसके अलावा लोगों की हाथ धोने व सेनिटाइजर हाथ पर लगाने की प्रवृत्ति भी कम होती जा रही है। ये सभी कारण भी कोरोना को बढ़ावा दे सकते हैं।

कोरोना शून्य, डेंगू के 34 नए मरीज

जोधपुर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा नवंबर माह के तीसरे दिन भी शून्य रहा। वहीं डेंगू के 34 नए मामले सामने आए हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि दिवाली बाद डेंगू भी धीमा पड़ जाएगा। इस साल अब तक 71248 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67506 और 12 सौ की मौत हुई।

2140 को लगी कोविड वैक्सीन
जिले में बुधवार को 2140 जनों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। 94 साइट्स पर प्रथम डोज 502 और द्वितीय डोज 1638 को लगाई गई।