10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सडक़ सीमा पर बना दी होटल

- जेडीए की खुली आंख, अतिक्रमी को दी हिदायत  
less than 1 minute read
Google source verification
सडक़ सीमा पर बना दी होटल

सडक़ सीमा पर बना दी होटल

जोधपुर. जोधपुर विकास प्राधिकरण की अनदेखी के चलते अतिक्रमियों के हौसले बुलंद हैं। जयपुर रोड (एनएच 25) पर

देवलिया के पास स्थित भूखण्ड पर अतिक्रमी ने न सिर्फ भूखण्ड पर बिना अनुमति निर्माण करा व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन शुरू कर दिया बल्कि सडक़ सीमा की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया।

प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि मौके पर अतिक्रमण कर ग्राउण्ड फ्लोर व प्रथम तल पर होटल और रेस्टोरेन्ट संचालित किया जा रहा था। प्राधिकरण के दस्ते ने सोमवार को होटल बंद कराने के साथ ही अतिक्रमी को प्राधिकरण की स्वीकृति और भू-उपयोग परिवर्तन करवाए बिना किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधि का संचालन नहीं करने की हिदायत दी। यह अवैध होटल मुख्य मार्ग से लगभग 84 फीट दूर बना है। जबकि मास्टर प्लान में यह मुख्य मार्ग 200 फीट चौड़ा दर्शाया गया है।
इसके अलावा बनाड रोड पर 80 गुणा 8.5 फीट में अवैध दुकानों का निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। यहां निर्माण बंद करवाया गया। ग्राम डिगाड़ी के खसरा नं. 119 रघुवीर नगर में अतिक्रमियों की ओर से 60 गुणा 140 फीट में अवैध रूप से ग्राउण्ड फ्लोर का निर्माण कार्य करवाया व प्रथम तल का निर्माण कार्य चल रहा था। जेडीए के दस्ते ने मौके पर अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाया।