11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजल का अवैध संग्रहण से होटल में आग

- जांच में ड्रमों में भरे डीजल से आग व जान के खतरे की आशंका
less than 1 minute read
Google source verification
डीजल का अवैध संग्रहण से होटल में आग

डीजल का अवैध संग्रहण से होटल में आग

जोधपुर.
सालावास सरहद में सर्किल के पास होटल में आग डीजल के अवैध संग्रहण करने की वजह से लगी थी। होटल में डीजल के अवैध स्टॉक करने के लिए अनेक ड्रम रखे हुए थे। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने खुद की तरफ से होटल संचालक के खिलाफ मानव जीवन संकट में डालने का मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार गत 9 अक्टूबर की रात सर्किल के पास होटल में आग लग गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कराया। होटल में कोई नहीं मिला। जांच करने पर होटल में अनेक ड्रम मिले। जले हुए सामान की जांच में पुष्टि हुई कि ड्रमों में डीजल का अवैध स्टॉक हो रखा था। जिसकी वजह से आग लगी और आस-पास के मानव जीवन के संकट की स्थिति उत्पन्न हुई।
पुलिस ने होटल संचालक मोगड़ा निवासी हरंचद पुत्र मांगीलाल देवासी के खिलाफ डीजल का अवैध स्टॉक कर मानव जीवन संकट में डालने का मामला दर्ज किया।
टैंकरों से चोरी छुपे डीजल निकाल बेचने का संदेह
सालावास ऑयल डिपो से प्रतिदिन अनेक टैंकरों से लाखों लीटर पेट्रोल व डीजल की सप्लाई होती है। डिपो से निकलने के बाद टैंकर आस-पास की होटलों पर रूकते हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस दौरान टैंकरों से पेट्रोल व डीजल चोरी छुपे निकालकर होटल संचालकों को बेच दिया जाता है। जो सस्ते दामों पर बेचते हैं।