10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम आवास योजना में मकान तो बनवा लिए अब नहीं मिल रही किस्तें

सेखाला (जोधपुर). प्रशासन एक तरफ दावा कर रहा है कि 2016-17 में प्रधानमंत्री आवासयोजना में चयनित सभी लाभार्थियों को पूरा भुगतान कर दिया गया है।
2 min read
Google source verification
House in PM housing scheme

पीएम आवास योजना में मकान तो बनवा लिए अब नहीं मिल रही किस्तें

सेखाला (जोधपुर). प्रशासन एक तरफ दावा कर रहा है कि 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास
योजना में चयनित सभी लाभार्थियों को पूरा भुगतान कर दिया गया है। सेखाला
पंचायत समिति में 2016-17 में चयनित कई लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी
नहीं मिली है तो कई एेसे है जो तीसरी किस्त के लिए चक्कर लगा रहे है।
इनमें से ज्यादातर के मकान पूरे हो चुके है और नियमानुसार इन्हें अब तक
पूरा भुगतान मिल जाना चाहिए था।

दूसरी व तीसरी किस्त के अधिकारी हो चुके लाभार्थी अपनी दिहाड़ी मजदूरी
को छोडकऱ किस्त की राशि के लिए कभी पंस कार्यालय तो कभी ग्रामसेवक के पास
तो कभी सरपंच या कभी अन्य जनप्रतिनिधि के पास भटकते हुए नजर आ रहे हैं।
सरकारी कर्मचारी उनकी बातों को अनदेखा कर रहे हैं। न तो किस्त मिल रही है
और न ही कोई जवाब? सेठ साहूकारों से पैसे उधार लेकर मकान बना लिए गए। अब
दूसरी एवं तीसरी किस्त की राशि नहीं मिली तो ब्याज के कारण दोहरी आर्थिक
मार झेलनी पड़ रही है। बीडीओ मूमल गहलोत व पीईओ रूपसिंह से पूछने पर कि
रुकी हुई किस्तें कब तक लाभार्थियों को मिलेंगी, कोई संतोषजनक जवाब नहीं
मिल रहा है।


केस 1
ग्राम पंचायत देवातू में लाभार्थी इमता देवी पत्नी नकताराम मेघवाल की
प्रथम किस्त 16 मई 2017 को तीस हजार रुपए फिर जिला कलेक्टर व 181 पोर्टल
पर शिकायत के बाद 10 दिन बाद दूसरी कि़स्त मिली ,पर अब ग्रामसेवक द्वारा
जियो टैगिंग के उपरांत भी तीसरी किस्त जमा नहीं की गई। इसकी शिकायत
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला कलक्टर के पास की गई फिर भी आज तक
किस्तें जमा नहीं हो पाई। पंचायत समिति के चकक्र लगा रहे है पर समाधान
नहीं हो रहा।


केस 2
बावड़ी निवासी राखु देवी पत्नी हीराराम का पीएम आवास की पहली लिस्ट में
वरीयता क्रमांक 8 था। आवास की पहली किस्त के स्वीकृति के एक साल बाद 25
मई 2018 को मिली। मकान का काम पूरा हो गया। दूसरी कि़स्त जिला कलेक्टर को
शिकायत करने के बाद दी गई पर अब तीसरी किस्त रुकी हई है। एक कि़स्त के
बाद पंचायत समिति जाकर मांग की लेकिन सुनवाई नहीं। ज्यादा दबाव बनाया तो
लाभार्थी का वरियता क्रमांक बदला गया, आईडी बदली गई। दूसरी एवं तीसरी
किस्त की राशि गलत सूचना देकर रोक दी गई थी।

कार्यवाहीं करूंगा
पीएम आवास के चयनित 2016-17 में सभी को पूरा भुगतान किया गया है। अगर
किसी को नहीं मिला या पंचायत समिति द्वारा बिना कारण रोका गया है तो
कार्यवाहीं करूंगा।
डॉ रवि कुमार सुरपुर, जिला कलक्टर, जोधपुर।