10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरवाले सोते रहे, चोर 4.30 लाख व 40 तोला सोना चुरा ले गए

स्लग....- खाराबेरा पुरोहितान गांव स्थित मकान में वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
घरवाले सोते रहे, चोर 4.30 लाख व 40 तोला सोना चुरा ले गए

घरवाले सोते रहे, चोर 4.30 लाख व 40 तोला सोना चुरा ले गए

जोधपुर.
लूनी थानान्तर्गत खाराबेरा पुरोहितान गांव के एक मकान से चोर 4.30 लाख रुपए, 40 तोला सोना व तीन किलो चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। वारदात के दौरान घरवाले सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी का पता नहीं लग सका। आभूषणों की कीमत बीस लाख रुपए बताई जाती है।

खाराबेरा पुरोहितान गांव के आथुणा बास निवासी बख्तावरसिंह पुत्र पुखसिंह राजपुरोहित के मकान में चोरी हुई है। 18 अक्टूबर की तड़के चार बजे के बीच चोर छत के रास्ते से मकान में घुसे। घरवालों के गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए, जहां रखे लोहे के तीन बक्से व अलमारी के ताले खोलकर व तोड़कर चोरों ने अटैची से सोने के कानों के झूमर, कानों की दो छोटी बाली, महिलाओं की दो अंगूठी, एक ब्रेसलेट, सोने की तीन चेन, लोहे के बक्से से पुत्री के लिए छुपाकर रखी सोने की रखड़ी, नेकलेस, झूमरियां, नगरियों की एक जोड़ी, बाजूबंद व चार अंगूठी चुरा ली। वहीं, एक अन्य बक्से से सोने की कण्ठी, मादलिया, रखड़ी सैट व तीन मादलिया और अलमारी से सोने की अंगूठी, चेन व रूद्राक्ष की माला चुरा ली। इसके साथ ही अलमारी में छोटे बैग में रखे 4.30 लाख रुपए भी चोर चुराकर ले गए।