10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हावडा सुपरफास्ट का इंजन हुआ फेल, कड़ाके की ठंड में परेशान हुए यात्री

करीब डेढ़ घंटा देरी से बाड़मेर पहुंची ट्रेन  
less than 1 minute read
Google source verification
हावडा सुपरफास्ट का इंजन हुआ फेल, कड़ाके की ठंड में परेशान हुए यात्री

हावडा सुपरफास्ट का इंजन हुआ फेल, कड़ाके की ठंड में परेशान हुए यात्री

जोधपुर. हावडा से जोधपुर आ रही हावडा सुपरफास्ट का इंजन फेल होने से यात्रियों को कड़ाके की ठंड में परेशान होना पडा। जानकारी के अनुसार रात 11.05 बजे हावडा सुपरफास्ट स्पेशल गाडी संख्या 02323 सुजानगढ से लोहारू की ओर चल रही थी तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और लोहारू स्टेशन से पहले इंजन बंद हो गया। लोको पायलट की और से रेलवे प्रशासन को दूसरा इंजन भेजने की सूचना देने पर लोहारू स्टेशन पर खड़ी मालगाडी का इंजन भेजा गया, जो हावड़ा सुपरफास्ट में लगाकर सेक्शन क्लीयर किया गया। इसके बाद लोहारू पहुंची दूसरी मालगाडी का इंजन भेजा गया जो रात 12.20 लगने के बाद ट्रेन रात करीब 12.30 बजे बाड़मेर के लिए रवाना हुई। इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा और ट्रेन करीब डेढ़ घंटा देरी से बाड़मेर पहुंची। लोको पायलट की और से रेलवे प्रशासन को दूसरा इंजन भेजने की सूचना देने पर लोहारू स्टेशन पर खड़ी मालगाडी का इंजन भेजा गया, जो हावड़ा सुपरफास्ट में लगाकर सेक्शन क्लीयर किया गया।