10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की खबरों से संज्ञान लेकर मानवाधिकार आयोग ने बनाई कमेटी

- पहली बैठक में कोरोना व्यवस्थाएं सुधारने पर मंथन - पत्रिका की खबरों को आधार मानकर राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया था प्रसंज्ञान - संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
less than 1 minute read
Google source verification
पत्रिका की खबरों से संज्ञान लेकर मानवाधिकार आयोग ने बनाई कमेटी

पत्रिका की खबरों से संज्ञान लेकर मानवाधिकार आयोग ने बनाई कमेटी

जोधपुर. कोरोना मैनेजमेंट बेहतर करने और सरकारी सुविधाओं व व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा ने शुक्रवार को अपने कक्ष में राज्य मानवाधिकार आयोग की ओर से कोरोना प्रबंधन के लिए गठित समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की। राजस्थान पत्रिका की खबरों पर संज्ञान लेकर आयोग ने यह कमेटी गठित की है। जिससे उद्देश्य मरीजों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

संभागीय आयुक्त ने अस्पतालों में व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। जिला प्रशासन, चिकित्सकों व कोविड-19 ड्यूटी में लगे पैरा मेडिकल स्टॉफ व पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में संस्थाओ व नागरिकों ने बेहतर भूमिका अदा की हे। जो सराहनीय है। जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। संभागीय आयुक्त ने एम्स में भी और आवश्यकतानुसार बेड बढाने के लिए कहा ताकि वहां जाने वाले मरीजों को असुविधा ना हो। उन्होंने कहा निजी चिकित्सालय भी अपना दायित्व पूरी तरह निभाएं।

अस्पतालों की यह स्थिति
एमडीएम अधीक्षक डॉ एमके आसेरी ने कहा कि 300 मरीज कोविड मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि 284 जनाना विंग में बेड व्यवस्था व अब आवश्यकता को देखते हुए सुपर एपेस्लिटी वार्ड में भी 50 बेड की व्यवस्था तीसरे व चौथे फ्लोर पर की है। एम्स के उप अधीक्षक डॉ नवीन दत्त व उपनिदेशक एनआर विश्नोई ने बैठक में बताया कि एम्स में वर्तमान में 115 कोविड-19 मरीज भर्ती है। व 130 आईसीयू बेड की व्यवस्था व और आवश्यकतानुसार बेड बढाने के प्रयास कर रहे हैं।