10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारवाड़ में उमस भरी गर्मी से छटपटाहट

- फलोदी व पाली में पारा 44 से ऊपर
less than 1 minute read
Google source verification
मारवाड़ में उमस भरी गर्मी से छटपटाहट

मारवाड़ में उमस भरी गर्मी से छटपटाहट

जोधपुर. समूचे संभाग में शनिवार को भी भयंकर उमस रही। उमस भरी गर्मी से दिनभर छटपटाहट बनी रही। लोग पसीने से तरबतर होते रहे। फलोदी और पाली में पारा 44 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार दोपहर बाद से तेज धूल भरी हवा चलने की उम्मीद है। दो-तीन दिन तक ऐसा मौसम रहेगा।
सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री रहा। वातावरण में 61 प्रतिशत नमी होने के कारण भोर से ही उमस व्याप्त हो गई। उमस ने शहरवासियों को बैचेनी बढ़ा दी। कूलर में अधिक उमस महसूस हो रही थी। दोपहर में तापमान 42.1 डिग्री पहुंचा। ग्रामीण हिस्सों में तेज हवाएं चलने से उमस भरी से कुछ निजात रही लेकिन चिलचिलाती धूप पडऩे से ग्रामीण बेहाल रहे। फलोदी में न्यूनतम तापमान 33.2 व अधिकतम 44.4 डिग्री मापा गया।
जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.4 व 28.9 और अधिकतम 41.6 व 43.1 डिग्री मापा गया। उधर मानसून आने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा।