10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमस ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार

jodhupr news - माउंट आबू में 17, जैसलमेर में 2.8 मिमी बरसात
less than 1 minute read
Google source verification
उमस ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार

उमस ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को उमस भरा मौसम रहा। हवा में अत्यधिक आद्र्रता के कारण तापमान कम होने के बावजूद लोग पसीने से लथपथ नजर आए। जोधपुर सहित कई स्थानों पर तीखी धूप निकली। माउंट आबू में जरुर 17 मिमी पानी बरसा। जैलसमेर में भी 2.8 मिमी की हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता प्रदेश के ऊपर बनी हुई है। जोधपुर सहित कई हिस्सों में मंगलवार को बरसात की संभावनाएं अधिक है।

सूर्यनगरी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। सुबह-सुबह हवा में 98 फीसदी नमी होने के कारण शहरवासी उमस से हलकान हो गए। हल्के से शारीरिक श्रम से भरपूर पसीना निकल रहा था और शरीर का तापक्रम बढऩे से बैचेनी महसूस हो रही थी। दिन चढऩे के साथ उमस का असर बढ़ता गया। कुछ समय बाद तीखी धूप भी निकल आई। दोपहर में तापमान हालांकि 34.4 डिग्री रहा लेकिन हवा की मौजूद नमी ने जीना मुहाल किए रखा। शाम ढलने के बाद भी उमस पसीना निकालती रही। फलोदी में पारा 38.8 डिग्री रहा।


जैसलमेर और बाड़मेर में भी गर्मी रही। जैसलमेर व बाड़मेर में रात का तापमान 28.2 व दिन का तापमान क्रमश: 39.6 और 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।