10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा फिर 40 डिग्री के पास, उमस से लोग हलकान

jodhpur news - इस सप्ताह तापमान में होगी बढ़ोतरी
less than 1 minute read
Google source verification
पारा फिर 40 डिग्री के पास, उमस से लोग हलकान

पारा फिर 40 डिग्री के पास, उमस से लोग हलकान


जोधपुर. चक्रवात निसर्ग का असर खत्म होने के बाद शनिवार को कई स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा में नमी होने से दिनभर उमस का मौसम रहा। जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री पर पहुंच गया। बीकानेर 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादलों की हल्की आवाजाही के साथ प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी रहेगी। इस सप्ताह तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है हालांकि हवा में आद्रता होने से बादल भी आएंगे। अब उमस भरी तपिश का मौसम रहेगा।

सूर्य नगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वातावरण में 64 प्रशिशत आद्र्रता होने से सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ था, लेकिन कुछ समय के लिए तेज हवा चलने से तपिश भरी गर्मी से थोड़ी निजात मिली। दिन चढऩे के साथ तीखी धूप और नमी ने लोगों को हलकान करना शुरू कर दिया। दोपहर को पारा 38.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहरवासी दिनभर उमस से बैचेन रहे। उमस की वजह से कूलर की हवा भी परेशान कर रही थी।
जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जैसलमेर में रात का पारा 28.2 और दिन का 40.5 डिग्री रहा।