11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला कांस्टेबल के आत्मदाह मामले में पति गिरफ्तार

- ढाई साल बाद आया पकड़ में
less than 1 minute read
Google source verification
महिला कांस्टेबल के आत्मदाह मामले में पति गिरफ्तार

महिला कांस्टेबल के आत्मदाह मामले में पति गिरफ्तार,महिला कांस्टेबल के आत्मदाह मामले में पति गिरफ्तार,महिला कांस्टेबल के आत्मदाह मामले में पति गिरफ्तार

जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने प्रथम बटालियन आरएसी में महिला कांस्टेबल के आत्मदाह के मामले में ढाई साल बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत ने गुरुवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।
थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रकरण में मूलत: फलोदी थानान्तर्गत सांवरीज हाल रातानाडा में शिव मंदिर के पास निवासी हरभजराम उर्फ हरिभजराम (52) पुत्र कानाराम बिश्नोई वांछित था। उसे बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।
कोर्ट में अपमानित करने पर पेट्रोल उड़ेल लगाई थी आग
फलोदी निवासी गीता बिश्नोई ने 7 सितम्बर 2018 को मण्डोर थानान्तर्गत बारली मण्डावता के मकान में पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली थी। इलाज के दौरान महात्मा गांधी अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु से पहले पर्चा बयान में उसने पति हरभजराम पर तंग व परेशान करने का आरोप लगाया था। वर्ष 2004 में शादी से एक-एक पुत्र व पुत्री हुई थी, लेकिन विवाद के चलते दस साल से दोनों अलग रह रहे थे। गीता ने कोर्ट में भरण-पोषण का दावा कर रखा था। इस संबंध में 5 सितम्बर 2018 में कोर्ट में पेशी के दौरान पति ने उसे अपमानित किया था। इससे वह मानसिक टूट गई और फिर खुद को आग लगा ली थी।