10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के बाद पति कोरोना पॉजिटिव

    इस माह कुल 5 पॉजिटिव मिले
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. कोरोना संक्रमण थमा नहीं है, लेकिन धीमा है। जोधपुर में शुक्रवार को एक और जना पॉजिटिव आया। कुछ दिन पहले मरीज की पत्नी पॉजिटिव आई थी। जबकि पत्नी के समय पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन संक्रमित के पति को 6-7 दिन बाद लक्षण दिखाई दिए, फिर रेलवे अस्पताल में टेस्ट कराने पर पति पॉजिटिव निकला। सितंबर महीने के 10 दिन में 5 पॉजिटिव रोगी मिले है। 6 डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। अब तक इस साल 71222 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67477 और 12 सौ की मौत हुई हैं। जोधपुर में एक्टिव केस की संख्या 7 चल रही है। शहर में इक्का-दुक्का संक्रमितों के आने से भी लोग चिंता में है। इधर, प्रशासन संभावित तीसरी लहर को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। चिकित्सा विभाग इन दिनों एक-एक पॉजिटिव और उसके रिश्तेदारों पर नजर रख रहा है। संक्रमितों से पूरी हिस्ट्री भी ली जा रही है। ताकि संक्रमण आगे से आगे फैले नहीं। इधर कोरोना संक्रमितों की कम संख्या के कारण चिकित्सा विभाग भी राहत महसूस कर रहा है, लेकिन आंकड़े कब बढ़ जाए, इसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता।