10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी की हत्या कर फेंका था शव

- अखेराजजी का तालाब के पास झाडि़यों में महिला का शव मिलने का मामला- वारदात के बाद फरार पति मुम्बई से गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
husband killed her wife for lover

प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी की हत्या कर फेंका था शव

जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने हत्या के बाद कायलाना रोड पर अखेराजजी का तालाब के पास झाडि़यों में पत्नी का शव फेंकने के आरोपी पति को मुम्बई से गिरफ्तार किया। उसने प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी की हत्या कर शव झाडि़यों में फेंका था।

सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि गत २५ अक्टूबर को झाडि़यों में महिला का औंधे मुंह शव मिला था। गला काटकर हत्या के बाद शव यहां फेंका गया था। गत ३० अक्टूबर को मृतका की पहचान मूलत: मध्यप्रदेश में धार जिले के बलवानी हाल मघराजी का टांका निवासी सीमा (३५) पत्नी मनीष जैन के रूप में हुई थी। प्रेम विवाह करने वाला उसका पति मनीष गायब था। एेसे में संदेह के बादल उसी पर घूम रहे थे। तकनीकी के आधार पर तलाश करने पर उसके मुम्बई में होने का पता लगा। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा के निर्देशन में उप निरीक्षक मुकनदान, हेड कांस्टेबल रामलाल व गंगा सिंह मुम्बई पहुंचे, जहां तलाशी के बाद मंगलवार को आरोपी मनीष जैन को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे लेकर पुलिस बुधवार रात जोधपुर पहुंची। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
चौदह साल में निकली थीे, प्रेम विवाह किया था

थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा ने बताया कि मृतका सीमा ने मनीष से प्रेम विवाह किया था। वह चौदह साल की थी तब घर से बिना बताए निकल गई थी। वह सात-आठ साल से पति के साथ जोधपुर आ गई थी। पति रेलवे स्टेशन पर चाय नाश्ता बेचने का काम करता था। इस दौरान उसका किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध हो गए थे। जिसे पाने के लिए उसने पत्नी की हत्या की थी।