10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति ले गया पुत्र को, आहत होकर कायलाना में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया

- पहली पत्नी से होने वाले तीन पुत्रों का हो चुका है निधन
less than 1 minute read
Google source verification
पति ले गया पुत्र को, आहत होकर कायलाना में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया

पति ले गया पुत्र को, आहत होकर कायलाना में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया

जोधपुर.
पुत्र को उठा ले जाने के पति के कृत्य से आहत एक महिला शुक्रवार को कायलाना झील में कूद गई, लेकिन वहां मौजूद गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार कबीर नगर निवासी एक महिला ने कुछ वर्ष पहले नागौरी गेट निवासी एक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था। उसके पति का यह दूसरा निकाह था। उसे पहली पत्नी से पांच पुत्रियां व तीन पुत्र हुए। तीनों पुत्रों का निधन हो गया। दूसरी पत्नी से उसे एक-एक पुत्र व पुत्री है। काफी समय से उसका दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस में मामले भी दर्ज हैं। इस बीच, गत बुधवार को पति कबीर नगर स्थित दूसरी पत्नी के पीहर पहुंचा और पुत्र को जबरन अपने साथ ले गया। इससे आहत महिला शुक्रवार दोपहर कायलाना झील पहुंची और पानी में छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद गोताखोर भरत, अशोक व सुनील पानी में कूदे और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को को थाने ले गई।