10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम संबंध तोडऩे के बाद भी शादीशुदा युवती पर ऐसा दबाव डालता था प्रेमी, फिर एक दिन…

काफी समय पहले दोनों घर से भाग भी चुके थे। फिर युवती लौट आई और उसने विजय से संबंध तोड़ लिए थे...
less than 1 minute read
Google source verification
rape

जोधपुर।

प्रेम संबंध तोडऩे के बावजूद परेशान और मिलने के लिए दबाव डालने पर परेशान महिला ने पति के साथ मिलकर गत माह शताब्दी सर्किल के पास युवक की हत्या की थी। पांच दिन तक जांच के बाद कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति व पत्नी को गिरफ्तार किया।

जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त नारायणसिंह ने बताया कि कालीबेरी निवासी विजय वादी की हत्या के मामले में जांच के बाद कालीबेरी निवासी प्रेमसिंह (38) पुत्र तुलसीराम ओड व उसकी पत्नी कविता (35) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ व जांच में सामने आया कि कविता व मृतक विजय के बीच प्रेम संबंध थे। काफी समय पहले दोनों घर से भाग भी चुके थे। फिर महिला लौट आई थी। इसके बाद उसने विजय से संबंध तोड़ लिए थे, लेकिन विजय उस पर मिलने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। इससे महिला परेशान हो गई और उसने अपने पति को अवगत कराया। दोनों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई।

इसके तहत महिला ने गत 27 दिसम्बर को मिलने के लिए शताब्दी सर्किल के पास सूनसान जगह बुलाया, जहां विजय के पहुंचते ही पति-पत्नी ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया था। इसके बाद पति-पत्नी वहां से घर लौट आए थे। वहां से निकल रहे लोगों ने घायल को देखा तो पुलिस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गत छह जनवरी को उसकी मृत्यु हो गई थी। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में हत्या करने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।