11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के गूंजे नारे, निकाली रैली

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में हैवानियत करने वालों का अंत होने पर लोगों ने शुक्रवार को रैली निकालकर खुशी जताई तथा पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाकर पुलिस का हौसला अफजाई किया।
less than 1 minute read
Google source verification
फलोदी. हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में हैवानियत करने वालों का अंत होने पर लोगों ने शुक्रवार को रैली निकालकर खुशी जताई तथा पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाकर पुलिस का हौसला अफजाई किया।

फलोदी. हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में हैवानियत करने वालों का अंत होने पर लोगों ने शुक्रवार को रैली निकालकर खुशी जताई तथा पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाकर पुलिस का हौसला अफजाई किया।


मोबाइल यूनियन के सुनील छंगाणी, सामाजिक कार्यकर्ता कंवरलाल व्यास, हरीश छंगाणी, भूरा व्यास सहित रैली में शामिल लोगों ने हैदराबाद पुलिस जिंदाबाद के नारे लागाकर खुशी जताई। लोगों का कहना था कि बहन-बेटियों के साथ हैवानियत करने वालों के साथ ऐसा ही सलूक किया जाना चाहिए। रैली पालिका चौराहा से रवाना हुई तथा प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस थाना पहुंची।इधर बालिकाओं ने उठाई यह मांग-हैदराबाद व देश के अन्य हिस्सों मेेें बालिकाओं व महिलाओं के साथ ज्यादाती की आए दिन हो रही वारदातों से आक्रोशित निजी शिक्षण संस्थाओं की बालिकाओं ने रैली निकाली तथा उपजिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बहन-बेटियों के साथ हैवानियत करने वालों को सरेआम फांसी पर लटकाने का आग्रह किया है। रैली के दौरान निजी शिक्षण संस्थान संघ के जिलाध्यक्ष हरदेव कल्ला, फलोदी शाखा अध्यक्ष ताराचंद पालीवाल, उपाध्यक्ष अशोककुमार पालीवाल, सचिव हुकमाराम, अनामिका थानवी, घनश्याम गोस्वामी, गंगाविशन विश्नोई, ज्ञानचंद व बालिकाओं के प्रतिनिधि मंडल ने नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मेें भविष्य में बहन-बेटियों के साथ ऐसी वारदातों की पुनरावृति की पुख्ता रोकथाम के लिए सख्त कानून बनाने का आग्रह किया गया। (निसं)----------