11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर हाथ को काम और किसान को बिजली उपलब्ध कराऊंगा- नैनीवाल

बिलाड़ा. अनुसूचित जाति मोर्चा के पीसीसी सदस्य त्रिलोक नैनीवाल का दावा है कि वह विधायक बनने के साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के सभी प्रकार के प्रयास करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
I will provide electricity to the farmer- Nainiwal

हर हाथ को काम और किसान को बिजली उपलब्ध कराऊंगा- नैनीवाल

बिलाड़ा. अनुसूचित जाति मोर्चा के पीसीसी सदस्य त्रिलोक नैनीवाल का दावा है कि वह विधायक बनने के साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के सभी प्रकार के प्रयास करेंगे। जब तक बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल जाता उन्हें 35 सो रुपए प्रतिमाह राज्य सरकार के कोष से सहायता के रूप में दिलवाएंगे साथ ही इस क्षेत्र में लगे हुए उद्योगों ,कारखानों एवं सीमेंट इंडस्ट्रीज में जब भी भर्ती होगी, उसमें यहां के स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिलवाने का उनका प्रयास रहेगा।

बेनीवाल बताते हैं कि किसानों का यहां कोई अब तक हमदर्द नहीं हुआ है रात्रि की पारी में किसानों को पूरे 10 घंटे बिजली नहीं मिलती है टुकड़ों में बिजली मिलती है उसमें भी कई बार ट्रिपिंग आ जाती है ऐसे में जिन किसानों के नलकूपों से उनके खेत दूर होते हैं वहां तक पानी पहुंचने में किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में उनका यह दृढ़ संकल्प है कि बिना कटौती के साथ किसानों को कृषि कार्य के लिए अ- बाधित रूप से 3 फेस विद्युत उपलब्ध करवाएंगे।

नैनी वाल बताते हैं कि विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है तो उन्हें समय-समय पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों से प्रशिक्षण दिलवाने की, और उनका यह भी प्रयास रहेगा कि गर्मियों की छुट्टियों में, एवं अन्य छुट्टियों के दिनों में सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक के, विद्यार्थियों से लेकर महाविद्यालय स्तर के ,विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिलवाए ताकि इस क्षेत्र के विद्यार्थी भी श्रेष्ठ खिलाड़ी बने और प्रदेश , राष्ट्रीय स्तर तथा ओलंपिक के खेलों में हिस्सा ले सकें।