
सीए इंटर परीक्षा में केवल 2 फीसदी पास
जोधपुर. दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने शुक्रवार शाम चार्टर्ड एकाउंटेंट पाठ्यक्रम की इंटर परीक्षा (आइपीसीसी) का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में केवल 2 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो सके हैं। सीए नगरी जोधपुर में भी परीक्षा परिणाम यही रहा। पुराने पाठ्यक्रम के स्थान पर नए पाठ्यक्रम से परीक्षा देने वाले छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
जोधपुर के निखिल रामनानी को देशभर में 45 वीं रैंक मिली। आइसीएआइ के जोधपुर चेप्टर अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कोमल मोदी प्रथम रही। उसने 430 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर रही रूपल मोदी ने 428 और तीसरे स्थान पर रहे सिद्धार्थ चौपड़ा ने 416 अंक हासिल किए।
कड़ी मेहनत है सफलता का राज
निखिल को 700 में से 386 अंक मिले। ‘पत्रिका’ से बातचीत में उसने बताया कि उसे कड़ी मेहनत से वरियता सूची में स्थान मिला। परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट अच्छे गए। प्रायोगिक परीक्षा में अच्छे अंक मिले। निखिल के पिता चंद्रकुमार व्यवसायी और माता किरण गृहिणी है। निखिल को 12वीं को 80 प्रतिशत और दसवीं में 7.2 सीजीपीए मिले।
देश का परीक्षा परिणाम
विवरण ------कुल परीक्षा में बैठे-----पास हुए------ पास प्रतिशत
(पुराना पाठ्यक्रम )
दोनों ग्रुप ------25375 ------ 524 ------ 2.07
प्रथम ग्रुप -----40157 -----5051 -----12.58
द्वितीय ग्रुप -----68888 -----21708 -----31.51
(नया पाठ्यक्रम )
दोनों ग्रुप ------21909 ------ 1946 ------ 8.88
प्रथम ग्रुप -----24411 -----4525 -----18.54
द्वितीय ग्रुप -----8652 -----3724 -----43.04
सीए नगरी जोधपुर का परीक्षा परिणाम
विवरण ------कुल परीक्षा में बैठे-----पास हुए------ पास प्रतिशत
(पुराना पाठ्यक्रम )
दोनों ग्रुप ------142------ 3------ 2.11
प्रथम ग्रुप -----169 -----27 -----15.97
द्वितीय ग्रुप -----461 -----156 -----33.83
(नया पाठ्यक्रम )
दोनों ग्रुप ------163 ------ 6 ------ 3.68
प्रथम ग्रुप -----215 -----46 -----21.39
द्वितीय ग्रुप -----101 -----46 -----45.5
- 157558 ने पूरे देश में दी इंटर परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम से
- 59072 बैठे नए पाठ्यक्रम से इंटर परीक्षा में
- 2.07 प्रतिशत पास हुए पुराने पाठ्यक्रम के विद्यार्थी
- 8.88 प्रतिशत परिणाम रहा नए पाठ्यक्रम से इंटर देने वालों को
Published on:
08 Feb 2019 11:59 pm
