10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICAI Results 2022: राघव की पूरे देश में 23 वी रैंक

- सीए फाइनल का परीक्षा परिणाम घोषित
less than 1 minute read
Google source verification
ICAI Results 2022: राघव की पूरे देश में 23 वी रैंक

ICAI Results 2022: राघव की पूरे देश में 23 वी रैंक

जोधपुर. दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जोधपुर में रहकर पढ़ाई करने वाले मूल रूप से जैतारण निवासी राघव राठी ने पूरे देश में 23 वी रैंक हासिल की है। राघव बड़े होकर खुद का बिजनेस करना चाहते हैं।
आईसीएआई की ओर से 14 मई से 31 मई तक सीए फाइनल और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जून में फाउंडेशन परीक्षा आयोजित की गई। फाइनल ईयर के बाद अब कुछ ही दिन में इंटरमीडिएट का परिणाम जारी किया जाएगा।

परीक्षा के समय एक साथ पढ़ना गलत
राघव ने 800 में से 571 अंक हासिल किए। वर्ष 2019 में सीए इंटरमीडिएट में भी उसने 15 वीं रैंक हासिल की थी। राघव का कहना है कि वह शुरू से ही नियमित और समय के अनुसार पढ़ाई करता आया है। परीक्षा के समय एक साथ सभी विषय पढ़ना संभव नहीं होता है। राघव के पिता श्याम सुंदर राठी जैतारण में ऑटोमोबाइल का बिजनेस करते हैं। केवल उसके व उसके छोटे भाई श्रेयांश की पढ़ाई के लिए ही उसकी माता सरिता राठी जोधपुर आई। जैतारण में कोचिंग व अध्ययन की पूरी सुविधा नहीं होने से उन्हें जोधपुर आना पड़ा। छोटे भाई श्रेयांश का भी चयन अब राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटियाला में हो गया है।

15 फ़ीसदी रहा परीक्षा परिणाम

जोधपुर से 267 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ दी। इसमें से 38 विद्यार्थी पास हुए। दोनों ग्रुप साथ देने वालों में से 25 ने पहला ग्रुप और 26 ने दूसरा ग्रुप पास किया। केवल प्रथम ग्रुप में बैठने वाले 282 परीक्षार्थियों में से 70 और केवल दूसरे ग्रुप में बैठने वाले 239 में से 65 पास हुए।