11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICSI: राठी अध्यक्ष, केवलिया सचिव बने

ICSI News - कम्पनी सचिव की नई कार्यकारिणी गठित
less than 1 minute read
Google source verification
ICSI: राठी अध्यक्ष, केवलिया सचिव बने

ICSI: राठी अध्यक्ष, केवलिया सचिव बने

जोधपुर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICAI) जोधपुर चेप्टर की प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी के शुक्रवार को चुनाव हुए। नई कार्यकारिणी में केशव राठी को अध्यक्ष, राहुल रांका को उपाध्यक्ष, दीपक केवलिया को सचिव और तरुण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।


संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 2021 की कार्यकारिणी का कार्यभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह जनवरी के द्वितीय सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राठी ने अपने कार्यकाल में किए जाने वाले एजेंडा में प्रशिक्षण कार्यक्रम और सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम व प्रदान की जाने वाली सेवाओं को जारी रखने का संकल्प दोहराया। सचिव केवलिया ने कंपनी सचिव कोर्स के बारे में अधिक अधिक जागरूकता कार्यक्रम कराने और विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक समितियों का शीघ्र गठन करने का आश्वासन दिया। रांका ने कहा कि विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना को जोधपुर संभाग के समस्त होनहार छात्रों तक पहुंचाया जाएगा। रांका ने कहा कि विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना को जोधपुर संभाग के समस्त होनहार छात्रों तक पहुंचाया जाएगा।