10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 हजार से अधिक बकाया राशि तो अब कटेंगे विद्युत कनेक्शन

सहायक अभियंता सुरेन्द्र सेंवर ने कार्मिकों को बताए एमडी के निर्देश
2 min read
Google source verification
50 हजार से अधिक बकाया राशि तो अब कटेंगे विद्युत कनेक्शन

50 हजार से अधिक बकाया राशि तो अब कटेंगे विद्युत कनेक्शन

भोपालगढ़ (जोधपुर). कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली बिलों की 10 हजार से अधिक बकाया राशि वाले घरेलू व अकृषि श्रेणी के डोमेस्टिक एवं 50 हजार से अधिक बकाया राशि वाले कृषि विद्युत कनेक्शन अब शीघ्र ही काटे जाएंगें तथा बकाया वसूली अभियान भी तेज किया जाएगा। इसको लेकर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों को लेकर क्षेत्रीय सहायक अभियंता सुरेंद्र सेंवर ने मंगलवार शाम को स्थानीय डिस्कॉम कार्यालय में लेखा शाखा व अन्य कार्मिकों के साथ बैठक कर जानकारी दी और डिस्कॉम एमडी के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करने के लिए भी संबंधित कार्मिकों को कहा गया।
सहायक अभियंता सुरेंद्र सेंवर ने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक की ओर से भोपालगढ़ सब डिवीजन क्षेत्र में विद्युत छीजत को कम करने एवं बकाया वसूली अभियान को तेज करने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की पालना में मंगलवार शाम को उन्होंने स्थानीय कार्यालय में लेखा शाखा व अन्य कार्मिकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने क्षेत्र के सभी घरेलू, कृषि, अकृषि एवं औद्योगिक श्रेणी के विद्युत कनेक्शनों के बकाया बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही इसको लेकर अलग-अलग श्रेणीवार बकायादारों की सूची तैयार करने और इन सभी को व्यक्तिगत रूप से सूचित कर बकाया राशि का भुगतान करने को लेकर प्रेरित करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही 10 हजार से अधिक की बकाया राशि वाले घरेलू व अकृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं एवं 50 हजार से अधिक बकाया राशि वाले कृषि उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्यवाही भी तत्काल शुरु करने के लिए भी कहा। इससे पहले डिस्कॉम एमडी अविनाश सिंघवी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर इस संबंध में सख्त दिशा-निर्देश दिए और इस फरवरी माह में 150 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य देने के साथ ही क्षेत्र में विद्युत की छीजत कम करने एवं बकाया बिलों की राशि जमा करवाने के दौरान एमएनएसटी योजना के तहत उपभोक्ताओं से समझाइश कर भुगतान करवाने के लिए भी कहा गया। वीसी में एमडी अविनाश सिंघवी, एसई प्रेमसिंह चौधरी, गोपाराम सीरवी, एक्सईएन हीरालाल सीरवी तथा सहायक अभियंता की स्थानीय बैठक में कनिष्ठ अभियंता अर्जुनराम चौधरी, एआरओ रवि बोधा, सुपरवाइजर सुखराम खोजा, युधिष्ठिर, पंकज भार्गव, हरिराम चोयल व श्रवण कच्छवाहा समेत कई कार्मिक मौजूद थे।