10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में सुबह की रिपोर्ट में आए 7 पॉजीटिव, बढऩे लगा है खतरा

कोरोना के मामले फिर से गति पकडऩे लगे हैं। संस्थानों के खुलने के साथ ही यह वायरस नए क्षेत्रों तक पहुंचने लग गया है। अब आईआईटी जोधपुर पर भी कोरोना का खतरा फैल चुका है। दो दिन पूर्व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तीन कर्मचारी भी संक्रमित निकले।
less than 1 minute read
Google source verification
IIT jodhpur employees found corona positive

आईआईटी जोधपुर पर मंडाराया कोरोना का खतरा, सुबह की रिपोर्ट में सामने आए 7 पॉजीटिव

जोधपुर. कोरोना के मामले फिर से गति पकडऩे लगे हैं। संस्थानों के खुलने के साथ ही यह वायरस नए क्षेत्रों तक पहुंचने लग गया है। अब आईआईटी जोधपुर पर भी कोरोना का खतरा फैल चुका है। दो दिन पूर्व इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तीन कर्मचारी भी संक्रमित निकले। इस कारण आईआईटी में मंगलवार को सैंपलिंग कराई गई है। इन सभी सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है।

लेकिन वहीं बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में 7 पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं। इसमें 6 मरीज पुरुष एक महिला मरीज है। यह मरीज गाछा बाजार, चांदी हॉल, माणक चौक, गुलाब सागर कांकरिया भवन, उदय मंदिर मैन रोड, झालामंड के शिव शंकर कॉलोनी व भवाद क्षेत्र से संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

वहीं शहर में मंगलवार को जोधपुर जेएनवीयू की परीक्षा प्रभारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शाम की रिपोर्ट में कमला नेहरू नगर स्थित एसबीआई बैंक के तीन कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा सोमानी कॉलेज के पास एक बैंक का गार्ड भी संक्रमित निकला है।

जोधपुर में बीते सोमवार को एक साथ तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को सिवांची गेट के अंदर निवासी मो. खान (76 ) की महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महात्मा गांधी अस्पताल में दूसरी मौत साथिन पीपाड़ निवासी भियाराम (55) की भी मौत हो गई। रोगी 24 मई से अस्पताल में भर्ती था। रिपोर्ट में टीबी भी सामने आया था, रोगी पॉजिटिव था, लेकिन कोरोना लक्षण नहीं थे। जबकि जोधपुर में पहली मौत 8 अप्रेल को हुई थी।