11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइआइटी जोधपुर की युवा शिक्षिका की कोरोना से मौत

IIT Jodhpur - आइआइटी में अब तक 270 से अधिक पॉजिटिव मिले
less than 1 minute read
Google source verification
आइआइटी जोधपुर की युवा शिक्षिका की कोरोना से मौत

आइआइटी जोधपुर की युवा शिक्षिका की कोरोना से मौत

जोधपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Jodhpur) जोधपुर में गणित विज्ञान की सहायक आचार्य डॉ वंदना शर्मा का रविवार दोपहर को कोराना से निधन हो गया। वे पिछले चार दिनों से एम्स में भर्ती थी। आइआइटी जोधपुर में अब तक करीब 270 विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और उनके परिवारजन पॉजिटिव मिले हैं।
गाजियाबाद निवासी वंदना ने अगस्त 2019 में आइआइटी जोधपुर में जॉइन किया था। एक सप्ताह से अधिक से समय से वह कोरोना से पीडि़त थी। सर्वप्रथम उनको गोयल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से तबीयत बिगडऩे पर एम्स रैफर किया गया था। आइआइटी जोधपुर के पीआरओ अमरदीप शर्मा ने बताया कि वंदना एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व थी। कोरोना ने उनकी जिंदगी छीन ली।
वंदना एक प्रतिभाशाली युवा थी। आइआइटी मद्रास से 2007 में स्नातकोत्तर करने के बाद अमरीका के टेक्सास स्थित ह्यस्टन विवि से 2009 में स्नातकोत्तर और 2013 में पीएचडी की डिग्री हासिल की। वर्ष 2014 से 2019 तक एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में ही शिक्षण कार्य किया। वंदना के कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।