10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माल वाहक वाहनों की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी, सीबीआइ के अलर्ट के बाद चौकस हुईं सुरक्षा एजेंसियां

लॉकडाउन के चलते पिछले दो माह से देशभर में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हैं। लॉक डाउन-4 से पूर्व तक माल वाहक वाहनों के तौर पर ट्रकों को ही छूट थी। तस्कर इन्हीं को जरिया बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी कर चांदी कूट रहे हैं।
2 min read
Google source verification
illegal drug smuggling in jodhpur started after lockdown gets over

माल वाहक वाहनों की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी, सीबीआइ के अलर्ट के बाद चौकस हुईं सुरक्षा एजेंसियां

विकास चौधरी/जोधपुर. लॉकडाउन के चलते पिछले दो माह से देशभर में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हैं। लॉक डाउन-4 से पूर्व तक माल वाहक वाहनों के तौर पर ट्रकों को ही छूट थी। तस्कर इन्हीं को जरिया बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी कर चांदी कूट रहे हैं। गत चार दिन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हत्थे चढ़े तीन ट्रकों से जब्त अफीम का एक क्विंटल 40 किलो दूध से स्पष्ट है कि लॉक डाउन में भी तस्कर पूरी तरह सक्रिय हैं।

झारखण्ड से आ रही अफीम की खेप
एनसीबी ने गत चार दिनों में अजमेर जिले में तीन बड़ी कार्रवाइयां की है। ट्रकों से अफीम का एक क्विंटल 40 किलो दूध जब्त किया है। बाजार में इनकी कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपए बताई जाती है। तीनों ही कार्रवाइयों में जब्त मादक पदार्थ झारखण्ड से लाया जा रहा था।

टूल बॉक्स व डीजल टैंक में छुपा था मादक पदार्थ
एनीबी ने गत 19 व 20 मई को अजमेर के गीगल व ब्यावर के पिपलाज टोल प्लाजा पर जिन दो ट्रकों से अफीम का 99 किलो दूध जब्त किया था वो दोनों ट्रक पूरी तरह खाली थे। झारखण्ड से सिर्फ अफीम का दूध लेकर जोधपुर आ रहे थे। एक ट्रक के टूल बॉक्स में अफीम का दूध छुपा था। जबकि दूसरे ट्रक में डीजल टैंक में पार्टिशन कर गुप्त जगह बनाई गई थी।

चार दिन में एनसीबी की कार्रवाई
- 19 मई : अजमेर में गीगल टोल प्लाजा के पास ट्रक से अफीम का 40.850 किलो दूध जब्त कर जाणियों की ढाणी निवासी जवरीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
- 20 मई : ब्यावर में पिपलाज टोल प्लाजा पर ट्रक से अफीम का 58.6 किलो दूध जब्त कर पाली जिले के रोजोला कला गांव में भानिया की ढाणी निवासी जयराम बिश्नोई गिरफ्तार।
- 21 मई : अजमेर के गीगल टोल प्लाजा पर ट्रक से 1070 किलो डोडा पोस्त व अफीम का 40 किलो डोडा पोस्त जब्त।