23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीण क्षेत्र में हटाए जाएंगे अवैध जल कनेक्शन, आदेश जारी

अवैध कनेक्शन करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभि. विभाग उपखण्ड पीपाड़ शहर मेहराम विश्नोई ने इस बाबत एक आदेश जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Water News

जोधपुर। बोरुन्दा कस्बे में जलदाय विभाग के अवैध कनेक्शन करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। सहायक अभियन्ता जन स्वा. अभि. विभाग उपखण्ड पीपाड़ शहर मेहराम विश्नोई ने इस बाबत एक आदेश जारी किया है।

जिला कलक्टर जोधपुर की ओर से विभिन्न बैठकों में आगामी ग्रीष्म ऋतु में आवश्यक पेयजल प्रबंधन के लिए दिए गए निर्देशों के पालनार्थ आवश्यक पेयजल प्रबंधन के लिए दिए गए गामीण क्षेत्र में अवैध जल कनैक्शन हटाने का अभियान 30 जनवरी से शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें : देश की इस बड़ी पार्टी के लिए खतरे की घंटी, फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी से मची खलबली

सहायक अभियंता विश्नोई ने बताया कि इस दौरान उपभोक्ताओं की ओर से विभागीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार व राज कार्य में बाधा उत्पन होने की आशंका के चलते बोरुन्दा पुलिस थानाधिकारी से पुलिस जाप्ता आवश्यकता अनुसार उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ में भगदड़ को लेकर राजस्थान के श्रद्धालुओं ने बताया असली सच, जिसने भी सुना वो कांप गया

इस बाबत उपखंड अधिकारी पीपाड़ शहर एवं अपने विभाग के उच्चाधिकारी अधिकारी अधिशासी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिला जोधपुर खण्ड जोधपुर को भी सूचना देकर जिला कलक्टर जोधपुर के निर्देशों की पालना के लिए अवगत कराया।