18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Update: बस इतने घंटे में सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोक्ष, होगी बारिश

मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिन में तपिश भरा मौसम बना रहा।

2 min read
Google source verification
weather_alert_03.jpg

IMD weather alert.

जोधपुर। मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ दिन में तपिश भरा मौसम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम से प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को बादल-बरसात का मौसम रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार से मौसमी गतिविधियों में कमी आएगी। गुरुवार को बादल छंटने के बाद रात और दिन के तापमान में गिरावट होने से गुलाबी सर्दी बढऩे की संभावना है। विशेषकर दिन में तापमान 30 डिग्री के पास रहेगा।

यह भी पढ़ें- कर्नल केसरी सिंह की नियुक्ति पर बवाल: मुख्यमंत्री गहलोत बोले- मुझसे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई

सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह-सुबह हल्की हवा बहने से मौसम सुहाना बना रहा लेकिन धूप निकलने के बाद तपिश बढऩी शुरू हो गई। दोपहर में तापमान 35.5 डिग्री पर पहुंचा। इससे गर्मी सताने लगी। शाम ढलने के बाद भी हल्की गर्मी बनी रही। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह की तुलना में रात को अपेक्षाकृत अधिक गर्मी महसूस की गई। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। कुछ स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री के समीप पहुंच जाने से वहां पसीने छूटने लग गए। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव होने पर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: जब तीन प्रदेशों के मुख्यमंत्री पर भारी पड़े थे रामसिंह विश्नोई

मानसून रुखसत की ओर
देश के तीन चौथाई हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के अलावा प्रायद्वीपीय भारत के केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के हिस्से में मानसूनी अभी मौजूद है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही इन हिस्सों से भी मानसून हट जाएगा। इसके बाद उत्तरी-पूर्वी मानसून ऑनसेट होगा, जिसका सर्वाधिक असर तमिलनाडू के कारोमण्डल तट पर होता है।


बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग