10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व के संगीतज्ञों के एलबम में जोधपुर के इमरान भी शामिल ‘वसुधैव कुटुम्बमÓ संदेश के साथ कोविड-19 पर शोध के लिए जुटाएंगे राशि

एलबम में 20 प्रमुख देशों से 35 से अधिक कलाकारों ने लॉकडाउन के दौरान घरों में रहकर गायन और वादन किया प्रस्तुत
2 min read
Google source verification
विश्व के संगीतज्ञों के एलबम में जोधपुर के इमरान भी शामिल 'वसुधैव कुटुम्बमÓ संदेश के साथ कोविड-19 पर शोध के लिए जुटाएंगे राशि

विश्व के संगीतज्ञों के एलबम में जोधपुर के इमरान भी शामिल 'वसुधैव कुटुम्बमÓ संदेश के साथ कोविड-19 पर शोध के लिए जुटाएंगे राशि

जोधपुर. सारा जहां सभी के लिए और विश्व एक परिवार संदेश देने के लिए विश्व के करीब 20 देशों के संगीतज्ञों की ओर से तैयार किए करीब 6 मिनट के संगीत एलबम 'अवर होम इज योर होमÓ में जोधपुर निवासी और प्रसिद्ध सारंगीवादक उस्ताद गुलाब खां के पौत्र सितारवादक इमरान को भी शामिल किया गया है। उस्ताद नियाज अहमद खान के पुत्र इमरान ने विश्व प्रसिद्ध सारंगी वादक और गायक उस्ताद सुल्तान खान से भी प्रशिक्षण प्राप्त कर विश्व के कई देशों में उनके साथ मंच साझा किया है। अंतरराष्ट्रीय संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे चुके इमरान ने पत्रिका से बातचीत में बताया कि विश्व के प्रमुख संगीतज्ञों के समन्वित प्रयास से तैयार एलबम का संदेश यही है कि धरती सभी के लिए है। यहां कोई रंगभेद-नस्लभेद ना हो। एलबम में 20 प्रमुख देशों से 35 से अधिक कलाकारों ने लॉकडाउन के दौरान घरों में रहकर गायन और वादन प्रस्तुत किया है। भारत से सिर्फ इमरान की सितार प्रस्तुति को एलबम में शामिल किया गया है। इस एलबम से प्राप्त राशि को कोविड-19 के शोध करने वाली संस्था को दान दिया जाएगा। इमरान ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के कोका कोला विज्ञापन के लिए भी काम किया है।

हर साल संगीत जगत के उस्तादों को दिया जाता है गुलाब खां लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
इमरान ने बताया कि उस्ताद गुलाब खां लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड संगीत जगत के ऐसे उस्तादों एवं पंडितों को दिया जाता है जिन्होंने भारतीय संगीत को दुनिया को हर कोने में पहुंचाकर संगीत जगत में भारत का नाम रोशन किया हो। यह अवार्ड हर साल जोधपुर में मेहरानगढ़ में एक समारोह के दौरान दिया जाता है। वर्ष 2011 में आरंभ किए गए उस्ताद गुलाब खां लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन, सरोदवादक उस्ताद अमजद अली खां, संतूर वादक पं. शिवकुमार शर्मा, बांसुरीवादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया, वायलिन वादक पद्मभूषण डॉ. एल सुब्रमणियम, गायक हरिहरण, पंकज उदास और सुरेश वाडेकर तथा पिछले साल 2019 में पाŸवगायिका आशा भोंसले को नवाजा जा चुका है। इस बार मार्च में यह अवार्ड गायक हंसराज हंस को दिया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम अंतिम समय पर स्थगित कर दिया गया।