9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में 2 दिन में मिले 401 कोरोना पॉजिटिव, राज्य सभा MP गहलोत और फलोदी MLA भी संक्रमित

जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 9 हजार पार करते हुए 9206 पर पहुंचा और अब तक 126 मरीजों की मौत  
2 min read
Google source verification
मनरेगा कार्यस्थल पर सेनेटाइजर, साबुन लेकर पहुंचे बीडीओ

मनरेगा कार्यस्थल पर सेनेटाइजर, साबुन लेकर पहुंचे बीडीओ

जोधपुर. कोरोना संक्रमण का कहर जोधपुर में जारी है। लगातार संक्रमित और लोगों के मरने का दौर जारी है। जोधपुर में गत दो दिन में 401 मरीज संक्रमित सामने आए हैं। जोधपुर में शनिवार को 214 तो रविवार को 187 संक्रमित हुए हैं। शनिवार को 2824 सैंपल की जांच में 7.57 फीसदी संक्रमित निकले। वहीं कोरोना से कोई मौत नहीं हुई और 288 मरीज डिस्चार्ज हुए। वहीं रविवार को 2405 सैंपल की जांच में 7.77 फीसदी संक्रमित सामने आए। रविवार को कुल 229 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों से 76 और होम आइसोलेशन से 153 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। दो मरीजों की कोरोना से मौत हुई हैं।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत और फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई कोरोना पॉजिटिव

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि गत कुछ दिनों से जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे खुद को आइसोलेटेड रख स्वयं की जांच करा लें। फलोदी के विधायक पब्बाराम विश्नोई भी कोरोना पॉजिटिव आए है। उनकी जांच डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की लैब से हुई है। उनके पुत्र व पौत्र भी कोरोना संक्रमित हैं। जबकि एक दिन में भाजपा के दो बड़े नेता पॉजिटिव आ गए हैं।

1 दिन का नवजात संक्रमित, पैरेंट टू चाइल्ड ट्रांसमिशन का मामला


नागौरी गेट निवासी एक दिन का नवजात भी संक्रमित आया है। जबकि इससे पहले गत 24 मई को नागौरी गेट विजय चौक निवासी 48 घंटे पहले जन्मीं एक नवजात बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई थी। इस बच्ची को मां के गर्भ में ही कोरोना संक्रमण हो गया था। इसे चिकित्सकीय भाषा में पैरेंट टू चाइल्ड ट्रांसमिशन कहा जाता है।

दो मौतें, एम्स ले जाने के दौरान एक ने रास्ते में दम तोड़ा

भीमजी का मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश जोशी ( 78) की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। इन्हें गुरुवार को श्वास में तकलीफ के कारण बासनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स ले जाया जा रहा था, जहां बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं नई सड़क निवासी परसराम (65 ) की भी मौत हो गई। इन्हें कोरोना के अलावा अन्य बीमारी भी बताई गई।


कोरोना मीटर

अस्पताल- एमडीएम, एम्स जोधपुर, एमजीएच, बोरानाडा कोविड सेंटर

कुल पॉजिटिव भर्ती-1685
पॉजिटिव से नेगेटिव-7401

डिस्चार्ज-7400
कुल मौतें-126

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग