11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों के झगड़े में गाली-गलौच से गुस्साए युवकों ने चाकू घोंपा

- तीनों आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
बच्चों के झगड़े में गाली-गलौच से गुस्साए युवकों ने चाकू घोंपा

बच्चों के झगड़े में गाली-गलौच से गुस्साए युवकों ने चाकू घोंपा

जोधपुर।
नागौरी गेट थानान्तर्गत नया तालाब की संजय बस्ती में बच्चों के झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने गाली-गलौच की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों को बुधवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि संजय बस्ती निवासी आसिफ की पुत्री गत 12 जून की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तब पड़ोसी बच्चों ने उसका विवाद हो गया। बच्चों ने लड़की से गाली-गलौच कर दी। फिर वहां से चले गए। रात को लड़की के पिता घर आए तो पूरी बात पता लगी। नशे में होने से वो गुस्सा गया और पुत्री से गाली-गलौच करने वालों को गालियां देने लगा। वह अपने मकान के गेट पर खड़ा था। तभी तीन युवक वहां आए और आसिफ पर जानलेवा हमला कर दिया। एक युवक ने चाकू निकाला और पेट में घ्ज्ञोंप दिया। जिससे वह घायल हो गया। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पिता ग्यासुद्दीन ने तीनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तलाश के बाद संजय बस्ती निवासी साजिद पुत्र मोहम्मद रसीद, जावेद पुत्र अब्दुल रसीद व उसके भाई सोहैल को गिरफ्तार किया। इनसे हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।