रियासत काल में शहरवासियों की प्यास बुझाने वाले बाइजी के तालाब के सौंदर्यीकरण पर 7 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके तहत तालाब को जलकुम्भी से मुक्त कर एम्पीथीएटर, म्यूजिकल फाउन्टेन, गजीबो, वॉटर हट बनाए जाएंगे।
कार्यवाहक जिला कलक्टर सुरेशकुमार ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत नगर निगम ने बाइजी के तालाब को जलकुम्भी से मुक्तकर पुराने घाटो की सफाई करवाई गई। करीब 53 लाख में बाउन्ड्री वॅाल का निर्माण, 12 लाख में गजीबो, 6 लाख 18 हजार की राशि से वाटर हट, 36 लाख रूपए से म्यूजिकल फ ाउन्टेन, 94 लाख से घाट पर एम्पीथिएटर निर्माण, 5 लाख 32 हजार की राशि से आइरन कैनोपी सहित कुल 7 करोड़ 22 लाख रुपए के विकास कार्य करवाएं जाएंगे।