10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली और धुलंडी के दो दिन में 314 जने कोरोना संक्रमित

    - जोधपुर में मार्च माह के 29 दिन में 1315 जने संक्रमित
less than 1 minute read
Google source verification
होली और धुलंडी के दो दिन में 314 जने कोरोना संक्रमित

होली और धुलंडी के दो दिन में 314 जने कोरोना संक्रमित

जोधपुर. होली पर्व पर कोरोना ने गत दो दिनों में 314 जनों को चपेट में ले लिया। अब धूलंडी पर्व के दिन सोमवार को 142 नए संक्रमित सामने आए। कोरोना की बढ़ती संख्या ने प्रशासन के चेहरे पर चिंता लकीरें खींच दी हैं।
मार्च माह के 29 दिन में 1315 रोगी संक्रमित हो चुके हैं और 11 की मौत हो चुकी हैं। कोरोनाकाल में अब तक 62597 रोगी संक्रमित और 933 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार रिपोर्ट में प्रतापनगर-6, शहर परकोटा-13, उदयमंदिर-5, महामंदिर-11, मसूरिया-9, शास्त्रीनगर-19, मधुबन-18, रेजिडेंसी-12 व बीजेएस-15 संक्रमित मिले। देहात में बनाड़ ( मंडोर)-17, सालावास ( लूणी)-8, बिलाड़ा-2, भोपालगढ़-1, ओसियां-5, बावड़ी-5, शेरगढ़-1 व बालेसर में 5 संक्रमित मिले हैं। जोधपुर में कोरोना की बढ़ती संख्या ने शहरवासियों की भी चिंता बढ़ा दी है।

एमडीएम अस्पताल में जालोर निवासी वृद्ध की मौत
संभाग के सबसे बड़े मथुरादास माथुर अस्पताल में जालोर के कुम्भारों का बास निवासी 66 वर्षीय वीना राम का निधन हो गया। वृद्ध 22 मार्च को एमडीएम में भर्ती हुए थे।