10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज

  अनूप जलोटा, अभिनेता यशपाल शर्मा व निर्देशक ओम छंगाणी हुए शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज

राजस्थान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज

जोधपुर. राजस्थान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज जोधपुर में रविवार को हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर उत्तर क्षेत्र कुन्ती देवड़ा व भजन गायक अभिनेता अनूप जलोटा, फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, फिल्म निर्देशक ओम छंगाणी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। उद्घाटन समारोह के दौरान फिल्मों से समाज में परिवर्तन विषयक टॉक शो का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती है भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि वर्तमान में वेब सीरीज के नाम पर जिस तरह से लोगों में अश्लीलता व फूहड़पन परोसा जा रहा है, वह वास्तव में चिंताजनक है। फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा व डायरेक्टर ओम छंगाणी ने भी विचार व्यक्त किए। रिफ के निदेशक सोमेंद्र हर्ष ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंशु हर्ष ने टॉक शो का संचालन किया। फिल्म फेस्टिवल के तहत सोमवार को अंग्रेजी, कन्नड़, राजस्थानी व हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन व राजस्थानी भाषा मान्यता भविष्य एवं चुनौतियां विषय पर टॉक शो भी होगा।

सत्य साईं के सान्निध्य का मिला लाभ

सत्य साईं बाबा में मुख्य रोल निभाने वाले भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा कि करीब 55 वर्षों तक वह सत्य साईं बाबा के संपर्क में रहे। फिल्म में उन्होंने पूरा प्रयास किया है कि सत्य साईं बाबा के किरदार को सजीव रूप में उतारा जाए और 55 वर्षों के उनके सानिध्य का उन्हें काफी लाभ फिल्म में मिला है।