
दो दिवसीय पास्टर्स विचार गोष्ठी का शुभारंभ
जोधपुर. तारघर स्थित एसएम चर्च व आराधनालय चर्च कुड़ी के तत्वावधान में तीन दिवसीय पास्टर्स विचार गोष्ठी का शुभारंभ शनिवार को सरदारपुरा डी रोड स्थित सेन्ट एण्ड्रयूज हॉल प्रांगण में किया गया। गलोबल मिशन के 160 वर्ष व सीएनआई डायोसिस ऑफ राजस्थान के 40 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से 55 मसीही धर्म गुरु शामिल हो रहे है। इनमें राजस्थान के समस्त सीएनआई चर्च के धर्मगुरु भी शामिल है। राजस्थान डायोसिस के धर्माचार्य बिशप दरबारा सिंह के सानिध्य में संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक मनीषा पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चर्च के प्रचार प्रसार प्रभारी नवीन पॉल ने बताया कि अतिथियों का स्वागत एसएम चर्च के प्रेसबिटर इंर्चाज रेव्ह. जितेन्द्र नाथ ने बुके देकर किया।
एसएम चर्च , जोधपुर के प्रेसबिटर रेव्ह जितेन्द्र नाथ ने बताया कि राजस्थान डायोसिस के धर्माचार्य बिशप दरबारा सिंह के सानिध्य में संगोष्ठी के दौरान विभिन्न विचार सत्र होंगे जिसमे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए धर्माचार्य अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन जोधपुर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी करवाया जाएगा।
Published on:
06 Feb 2021 11:41 pm
