11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणित से लगता है डर तो एेसे बढ़ाएं आत्मविश्वास

-आत्मविश्वास के साथ हल करें गणित के कठिन सवाल
2 min read
Google source verification
गणित से लगता है डर तो एेसे बढ़ाएं आत्मविश्वास

गणित से लगता है डर तो एेसे बढ़ाएं आत्मविश्वास


जोधपुर. इन दिनों परीक्षाओं का दौर चल रहा है। बोर्ड से लेकर स्कूलों में विद्यार्थियों के एग्जाम चल रहे हैं। कई स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। हर कोई एग्जाम में खुद का बेस्ट देना चाहता है, लेकिन कई विषय ऐसे होते हैं जिनके नाम से ही डर बैठ जाता है। ऐसा ही विषय है गणित। कई विद्यार्थियों को टेंशन हो जाती है कि इस विषय में कैसे पास हो पाएंगे। जबकि हकीकत में गणित विषय इतना कठिन भी नहीं है। शिक्षविदें के अनुसार सबसे ज्यादा स्कोरिंग वाले विषयों में से एक है गणित। सही तैयारी से न सिर्फ सफलता प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप के मन में भी इसी प्रकार की उलझन हैं तो जानिए किस प्रकार से गणित विषय की तैयारी कर सकते हैं।

-सिर्फ रटे नहीं अच्छे से समझें
मैंने कक्षा 10 गणित विषय में 93 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया था। सामान्य तौर पर विद्यार्थी गणित से घबराते हैं, लेकिन गणित में सिर्फ फॉर्मूलों से प्रश्न हल नहीं होते। हमें उसे समझ कर उसकी रूपरेखा तैयार करनी पड़ती है। कुछ बच्चे किताबों के प्रश्न सारे याद कर लेते हैं, लेकिन परीक्षा में बाहर से प्रश्न आने पर गलत कर देते हैं। इसलिए गणित के सवाल याद करने के बजाय उन्हें समझ कर हल करने का प्रयास करें। जो कठिन लगे उनका अच्छे से अभ्यास करें।

-शिवानी राजपुरोहित, छात्रा

-शत-प्रतिशत प्राप्त कर सकते हैं अंक

कई विद्यार्थियों में इसके नाम से ही भय रहता है जबकि गणित एक ऐसा विषय है, जिसकी सही तैयारी करने पर आसानी से शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। गणित विषय के परीक्षा प्रारुप को समझने के लिए पुराने प्रश्न पत्रों का सहारा लेकर अभ्यास करें। परीक्षा की तैयारी के लिए पहले से ही सिलेबस की रूपरेखा तैयार कर लेनी चाहिए। फॉर्मूला रटने के बजाय समझने की कोशिश करें। इसके अलावा परीक्षा के समय नए व कठिन चैप्टर्स को पढऩे की बजाय सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को सॉल्व करने का अभ्यास करना चाहिए।
-कुंवरसिंह राठौड़, गणित शिक्षक

-टाइम मैनेजमेंट पर हो फोकस

किसी भी क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के लिए पहला नियम टाइम मैनेजमेंट होता है। इसलिए मैंने भी कक्षा 10 बोर्ड में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस पर विशेष ध्यान दिया। जिस विषय पर कमजोर पकड़ थी उस पर ज्यादा फोकस किया। गणित जैसे विषयों पर रटने के बजाय समझने पर ज्यादा जोर दिया। यही वजह थी कि परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पाई। इसलिए सभी विद्यार्थियों को कहना चाहूंगी कि वह विषय के प्रमुख बिंदुओं का गहनता से अध्ययन करते हुए पुराने प्रश्नों को हल करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।
-हर्षितासिंह, छात्रा