10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बढ़ रहा भार, तैयार रहें अस्पताल

- ऑक्सीजन के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी समय पर करने के निर्देश  
less than 1 minute read
Google source verification
बढ़ रहा भार, तैयार रहें अस्पताल

बढ़ रहा भार, तैयार रहें अस्पताल

जोधपुर।
जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोविड के केसेज बढऩे के साथ ही अस्पतालों में कोविड संक्रमितों की भर्ती होने की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमितों के लिए बेड्स की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल प्रबंधन सेल के प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्साधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अस्पतालों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करें।

जिला कलक्टर शुक्रवार को अपने कक्ष में कोविड-19 के बढ़ते केसेज को देखते हुए अस्पतालों की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गठित अस्पताल प्रबंधन सेल की बैठक के अध्यक्ष के रूप बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डेकेयर सेंटर को प्रभावी रूप से क्रियाशील किया जाएगा।

ऑक्सीजन भंडारण व जरनेशन का कार्य शुरू करें
मथुरादास माथुर अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन के भंडारण के लिए लगे टैंक व ऑक्सीजन जनरेशन के कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों राजकीय अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर्स की कैपेसिटी की जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने सेल के अधिकारियों को अस्पतालों में कोविड संक्रमितों की भर्ती होने की दर के साथ भर्ती होने वालों में एसिम्पटोमैटिक, माइल्ड, मॉडरेट व गंभीर रोगियों के आंकड़ो का एनालिसिस कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। जिससे कोविड के ट्रेन्ड को समझते हुए आगामी परिस्थितियों का सामना करने के लिए सुचारू प्रबंधन किया जा सके।