10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- भारत दुनिया में एकमात्र देश, जिसने टैक्स भी घटाया और निवेश भी बढ़ाया

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल के पहले बजट को सर्वस्पर्शी बनाया गया है। यह विकसित भारत की संकल्पना को गढ़ने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एकमात्र देश है, जिसने टैक्स भी घटाया है और निवेश भी बढ़ाया है। हमने जिस तरह से वित्तीय प्रबंधन किया है, यह उसका परिणाम है। पहले एक-एक पैसा जो भ्रष्टाचार में जाता था, उसे बचाकर देश को बनाने में उस पैसे को उपयोग हो, इस दृष्टि से काम किया है।
2 min read
Google source verification
केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- भारत दुनिया में एकमात्र देश, जिसने टैक्स भी घटाया और निवेश भी बढ़ाया

केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- भारत दुनिया में एकमात्र देश, जिसने टैक्स भी घटाया और निवेश भी बढ़ाया

भारत दुनिया में एकमात्र देश, जिसने टैक्स भी घटाया और निवेश भी बढ़ाया : शेखावत
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने की बजट की चर्चा
जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल के पहले बजट को सर्वस्पर्शी बनाया गया है। यह विकसित भारत की संकल्पना को गढ़ने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एकमात्र देश है, जिसने टैक्स भी घटाया है और निवेश भी बढ़ाया है। हमने जिस तरह से वित्तीय प्रबंधन किया है, यह उसका परिणाम है। पहले एक-एक पैसा जो भ्रष्टाचार में जाता था, उसे बचाकर देश को बनाने में उस पैसे को उपयोग हो, इस दृष्टि से काम किया है।

शुक्रवार को जोधपुर शहर, जिला, देहात और दक्षिण की जिला कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की गईं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना और कार्यक्रमों से अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय बजट पर विस्तार से चर्चा कर बताया कि किस प्रकार यह बजट सभी वर्गों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अमृतकाल की शुरुआत का बजट है, जो भारत को विकसित देश बनाने का सपना लेकर बनाया गया है। अब तक के बजटों में हमने विकसित भारत की नींव को भरने का काम किया है। अब इसके ऊपर विकसित भारत का महल बनाएंगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व की आखिरी लड़ाई लड़ रही है। अशोक गहलोत अपनी अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं। वो कुछ भी बाकी नहीं छोड़ेंगे। अगर हम खुशफहमी रखने लग गए तो बहुत बड़ा धोखा हो जाएगा।

ये रहे मौजूद

जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में आयोजित बैठक में जिला संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कच्छावाह, जगत नारायण जोशी, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंद्रा राजपुरोहित, जिला महामंत्री देवेन्द्र जोशी, महेन्द्र मेघवाल, करणी सिंह खींची सहित कई भाजपा कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।