
वीडियो : अमित दवे/जोधपुर. भारत और पाकिस्तान ( Indo Pak Relations ) के बीच संचालित हो रही थार एक्सप्रेस ( Thar Express ) के संचालन पर फिर से संशय के बादल घिर आए हैं। इस बार भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) की ओर से ट्रेन का संचालन रद्द किया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार अग्रिम आदेश तक यह रोक जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ( PM Modi Government ) की ओर से जम्मू-कश्मीर ( Jammu & Kashmir ) पर लगा अनुच्छेद 370 ( Article 370 ) हटाए जाने को लेकर दोनों देशों के बीच के सामरिक रिश्तों में खटास आई है। इस कारण बीते दिनों पाक रेल मंत्री शेख रशीद ( Pak Railway minister Sheikh Rasheed Ahmad ) ने थार एक्सप्रेस के संचालन को रद्द करने की घोषणा की थी लेकिन इसके बावजूद थार का संचालन निर्बाध रूप से जारी रहा। वहीं अब भारत की ओर से इस ट्रेन का संचालन रोका गया है। ऐसे में यात्रियों को चिंता सताने लगी है।