
जोधपुर. भारतीय वायुसेना की 86 वीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन के वायुसैनिकों के साथ असैन्य कार्मिकों और सेवानिवृत्त वायुयोद्धा भी शामिल हुए। इस मौके पर वायुसेनाध्यक्ष व दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के कमाण्डिंग इन चीफ की ओर से उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाले अफ सरों, वायुयोद्धाओं और सिविलियन कार्मिकों को दिए गए सम्मान पत्रों का वितरण किया गया। स्टेशन इंचार्ज एयर कामोडोर फिलिप थॉमस की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पूर्व सांसद गजसिंह शामिल हुए।