10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
वायुसेना की प्रदर्शनी देख अभीभूत हुए विद्यार्थी, लड़ाकू विमान देख हुए रोमांचित
Play video

वायुसेना की प्रदर्शनी देख अभीभूत हुए विद्यार्थी, लड़ाकू विमान देख हुए रोमांचित

बच्चों ने वायु सैनिकों से सवाल जवाब भी किए और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
Google source verification

जोधपुर. वायु सेना की ओर से जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व स्कूली बच्चों के लिए प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में वायुसेना के लड़ाकू विमान हेलीकॉप्टर और हथियार प्रदर्शनी के लिए रखे गए प्रदर्शनी देखने के लिए दो दर्जन से अधिक स्कूलों के करीब डेढ़ हजार बच्चों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर वायुसेना के बैंड ने देशभक्ति गीतों प्रस्तुति दी। वायु सेना स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी में लड़ाकू विमान सुखोई मिग-27 और रुद्र व दुर्ग हेलीकॉप्टर प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में वायु सेना के हथियार भी रखे गए। इसमें ऑटोमेटिक हथियार पिस्टल राइफल रॉकेट लांचर इत्यादि थे। लड़ाकू विमानों और हथियारों को देखकर बच्चे रोमांचित हुए। बच्चों ने वायु सैनिकों से सवाल जवाब भी किए और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।