11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस में युद्धाभ्यास के लिए रवाना हुए भारतीय सेना के जवान

- कोर्णाक कोर की यूनिट्स शामिल होंगी भारत-रुस युद्धाभ्यास इंद्र-2021 में- एक अगस्त से शुरू होगा संयुक्त युद्धाभ्यास
less than 1 minute read
Google source verification
रूस में युद्धाभ्यास के लिए रवाना हुए भारतीय सेना के जवान

रूस में युद्धाभ्यास के लिए रवाना हुए भारतीय सेना के जवान

जोधपुर. भारत और रूस की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास इंद्र-2021 एक अगस्त से रूस के वोल्गोग्रेड में शुरू होगा। इसमें शामिल होने भारतीय सेना की दक्षिण कमान की विभिन्न यूनिट रवाना हो गई। जोधपुर स्थित कोणार्क कोर की यूनिट्स युद्धाभ्यास में मुख्य रूप से भाग लेंगी। करीब ढाई सौ जवानों-अधिकारियों का दल एक पखवाड़े तक रूसी सैनिकों के साथ युद्ध की नई तकनीक, आतंकवादी घटनाओं से निपटने और विभिन्न अभियानों में बेहतर प्रदर्शन का अभ्यास करेगा। युद्धाभ्यास में दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के साथ आधुनिक युद्ध कौशल रणनीति साझा करेंगे। रूस के साथ अंतिम युद्धाभ्यास दिसंबर 2019 में झांसी के पास स्थित बबीना, पुणे और गोवा में हुआ था।

आगामी 13 अगस्त तक वोल्गोग्रेड के प्रुद्धबई प्रशिक्षण स्थल पर चलने वाले युद्धाभ्यास में रूसी सेना की दक्षिणी मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट इकाई भाग लेगी। दोनों देशों के मध्य यह 12वां युद्धाभ्यास है। भारतीय सेना की जोधपुर और जैसलमेर की विभिन्न यूनिट्स ने रूस जाने से पहले पोकरण फायरिंग रेंज में टैंक और आधुनिक हथियारों के साथ पूर्वाभ्यास किया था।

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के विरुद्ध साझा लड़ाई में एक दूसरे के साथ युद्ध कौशल रणनीति साझा करना है। यह ट्राई सर्विस युद्धाभ्यास है, जिसमें वायुसेना और नौसेना भी अपने समकक्ष के साथ भाग ले रही है।