10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए वर्ष में 2019 की तुलना में 25 मुहूर्त कम, इस वर्ष कम ही गूंजेगी शहनाई

नववर्ष 2020 का पहला नौ रेखी सावा 15 जनवरी को होगा। 14 जनवरी की रात 2 बजकर, 6 मिनट को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मळमास का समापन और मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
indian wedding dates in 2020 are less than year 2019

नए वर्ष में 2019 की तुलना में 25 मुहूर्त कम, इस वर्ष कम ही गूंजेगी शहनाई

नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. नववर्ष 2020 का पहला नौ रेखी सावा 15 जनवरी को होगा। 14 जनवरी की रात 2 बजकर, 6 मिनट को सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मळमास का समापन और मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। सूर्यनगरी के प्रमुख ज्योतिषियों के अनुसार वर्ष 2020 में पिछले साल की तुलना में विवाह के 25 मुहूर्त कम होने से मात्र 31 दिन ही सावों की धूम रहेगी और शहनाइयां कम बजेंगी। वर्ष 2019 में विवाह के 55 मुहूर्त थे।

पं. ओमदत्त शंकर ने बताया कि मकर संक्रांति का प्रथम नौ रेखी सावा 15 जनवरी को, इसके बाद 29,30 व 31 जनवरी को भी नौ रेखी सावा होगा। फरवरी में 25 व 26 को भी 9 रेखी सावा है। होलाष्ठक 3 मार्च 2020 को लगने से पुन: 9 मार्च तक मांगलिक कार्य थम जाएंगे। मार्च 14 से 13 अप्रेल तक पुन: मळमास के कारण विवाह के मुहूर्त नहीं है। इसके बाद 1 जुलाई से देवशयन काल और चातुर्मास शुरू होने से 5 नवम्बर विवाह के मुहूर्त नहीं होंगे। मळमास के दौरान 15 दिसम्बर को अस्त हुआ गुरु का तारा 9 जनवरी को शाम 7.53 बजे तक रहेगा।

यह रहेंगे 2020 में विवाह के मुहूर्त
15 जनवरी, 18,20, 29,30 व 31 जनवरी
4 फरवरी,9,10,12,16,25,27
मार्च में सिर्फ 11 तारीख
अप्रेल में 16 तारीख
मई में 1,2,4,5, 17, 18,19,23 व 24
जून में 15 और 30 जून
जुलाई से नवम्बर तक श्रीहरि विष्णु शयनकाल व चातुर्मास
नवम्बर में 7, 9,11 इसके बाद मळमास शुरू हो जाएगा जो जनवरी 2021 तक रहेगा।