10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाक ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया

Independace day 2022  
less than 1 minute read
Google source verification
भारत-पाक ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया

भारत-पाक ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया

जोधपुर. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पर एक दूसरे के साथ मिठाई का आदान प्रदान किया। पाकिस्तान ने अपने स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को मिठाई भेजी, जबकि सीमा सुरक्षा बल की ओर से 15 अगस्त को पाक रेंजर्स को मिठाई भेजी गई। राजस्थान में श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर पर बीएसएफ की पोस्ट पर यह कार्यक्रम हुआ। लगातार दूसरे साल स्वतंत्रता दिवस पर दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ मिष्ठान का आदान प्रदान किया। इससे पहले वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद दो साल तक यह कार्यक्रम बंद था।

भारत और पाकिस्तान दोनों देश एक दूसरे के राष्ट्रीय पर्व और प्रमुख त्योहारों पर एक दूसरे के सैनिकों का मुंह मीठा करवाते हैं। भारत की ओर से होली, दिवाली और पाकिस्तान की ओर से ईद पर मिठाई के पैकेट भेजे जाते हैं। राजस्थान में श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर के बॉर्डर पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स एक दूसरे के साथ मिठाई का आदान प्रदान करते हैं।

इस साल सभी त्योहार पर सेलिब्रेशन

भारत और पाकिस्तान के मध्य अक्सर विभिन्न कारणों से बॉर्डर पर तनाव की स्थिति होने की वजह से कई मौकों पर मिठाई आदान-प्रदान बंद कर दिया जाता है लेकिन इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति होने से 26 जनवरी से लेकर अब तक सभी त्योहार व राष्ट्रीय पर्व पर एक दूसरे के जवानों ने आपस में मिठाई वितरित की है। पाकिस्तान ने भी ईद और बकरा ईद पर भारत को मिठाई भेजी थी।

बॉर्डर पर ऑपरेशन अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएफ की ओर से बॉर्डर पर ऑपरेशन अलर्ट शुरू किया गया है। 11 अगस्त से लेकर एक सप्ताह तक पूरे बॉर्डर पर अलर्ट रहेगा।