11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDUSTRY– शुरू हो गए संडे, काम में आई तेजी

- रफ्तार पकड़ रहे उद्योग - बासनी की अधिकांश इकाइयों में दिन-रात काम शुरू - श्रमिकों में छाई खुशी की लहर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 22, 2020

INDUSTRY-- शुरू हो गए संडे, काम में आई तेजी

INDUSTRY-- शुरू हो गए संडे, काम में आई तेजी

जोधपुर।

लॉकडाउन के बाद उद्योग धीरे-धीरे रफ्तार में आ रहे है। अनलॉक शुरू हुए दो माह हो गए है, अब औद्योगिक क्षेत्र बासनी में काम की चाल में तेजी आने से अधिकांश इकाइयों में रविवार का अवकाश बंद कर दिया गया है। अधिकांश इकाइयों में काम की वजह से श्रमिकों को दिन-रात काम करवाया जा रहा है, ताकि समय पर ऑर्डर पूरा किया जा सके। श्रमिक भी इस बात से काफी खुश नजर आ रहे है कि उनको रविवार व अन्य दिनों में दोनों शिफ्ट में काम करने पर डबल हाजरी मिल रही है। औद्योगिक इकाईयों की ओर से श्रमिकों की कमी के चलते मजदूरों को खुश रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है।

-

हैण्डीक्राफ्ट-स्टील में दोनों शिफ्ट में काम हो रहा

प्रमुख उद्योगों में शुमार हैण्डीक्राफ्ट में उद्यमियों को नए ऑर्डर्स मिल रहे है। मजदूरों की कमी अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। ऐसे में समय पर काम पूरा करवाने के लिए उद्यमी दोनों शिफ्ट में काम करवा रहे है। उद्यमियों के अनुसार, जो मजदूर दोनों शिफ्ट में काम करते है, उनको दोनों शिफ्ट की पगार मिल रही है। कुछ स्टील की इकाइयों में भी दोनों शिफ्ट में काम हो रहा है, और मजदूर भी स्वेच्छा से दोनों शिफ्ट में काम कर रहे है।

---

मजदूरों में जगने लगा विश्वास

श्रमिकों के अनुसार, लॉकडाउन के बाद श्रमिकों की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी। अब व्यापार में तेजी आने से न केवल औद्योगिक इकाइयों के कंटेनरों के जाने में तेजी आई है बल्कि हर श्रमिक में भविष्य के प्रति आशंका समाप्त होकर चैन की जिंदगी के प्रति विश्वास जागने लगा है।