11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HANDICRAFT–फायर सेस की बढ़ी हुई राशि से प्रभावित हो रहे उद्योग

- हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन ने उद्योगों पर फायर सेस की बढ़ी राशि को कम करने की रखी मांग
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 17, 2020

HANDICRAFT--फायर सेस की बढ़ी हुई राशि से प्रभावित हो रहे उद्योग

HANDICRAFT--फायर सेस की बढ़ी हुई राशि से प्रभावित हो रहे उद्योग

जोधपुर।
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स के प्रतिनिधिमण्डल ने गुरुवार को नगर निगम दक्षिण आयुक्त अमितकुमार यादव से उद्योगों पर फायर सेस की बढ़ी हुई राशि को कम करने की मांग रखी। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश ने बताया कि निगम की ओर से हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों को फ ायर एनओसी रिन्युअल के लिए पत्र मिले है। जिसमें फ ायर सेस की फ ीस की दर सामान्य फ ीस से 5 गुणा अधिक अंकित की गई है । कई बड़ी फैक्ट्रियों को 5 लाख रुपए से अधिक की वसूली के नोटिस मिले है। इस कारण हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ गया है । कोविड के कारण कई निर्यातकों के उद्योग अभी भी पूरी तरह से संभल नहीं पाए है । इस कठिन समय में हैण्डीक्राफ्ट निर्यातकों से फ ायर सेस वसूलना अनुचित है । आयुक्त ने एसोसियशन के दल को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। एसोसिएशन की ओर से डॉ भरत दिनेश, सुनिल शर्मा, प्रवीण शर्मा, मनीष झंवर, पीयूष लूणिया आदि निर्यातक मौजूद थे।