10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड के कारण उद्योग बेपटरी, अब प्रोत्साहन जरूरी: महाजन

जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने कहा कि कोविड-19 के कारण आर्थिक गतिविधियां काफी प्रभावित हुई हैं। उन्हें पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
कोविड के कारण उद्योग बेपटरी, अब प्रोत्साहन जरूरी: महाजन

कोविड के कारण उद्योग बेपटरी, अब प्रोत्साहन जरूरी: महाजन

जोधपुर। जिला प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने कहा कि कोविड-19 के कारण आर्थिक गतिविधियां काफी प्रभावित हुई हैं। उन्हें पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उद्योगों एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसको लेकर राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना सहित कई नीतिगत फैसले किए हैं। जोधपुर में भी उद्योग व निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। गुरुवार को सर्किट हाउस में औद्योगिक विकास के संबंध में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट, पर्यटन आदि का विशेष हब है। इन्हें और अधिक बढावा दिया जाए। जिससें न केवल आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो बजट व वर्तमान बजट में की गई उद्योगों से जुड़ी घोषणाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने के प्रयास किए जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त आर.एस तोमर, डॉ अमित यादव, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, प्रशासनिक अधिकारी महिपाल कुमार भारद्वाज, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र एसएल पालीवाल, एसआरएम रीको संजय झा व अन्य मौजूद थे।