
RAILWAY---यात्रियों की मदद के लिए आगे आए संस्थाएं
जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल ने कोविड 19 के पुन बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए यात्रियों की मदद करने के लिए इच्छुक संस्थाओं से रेल अधिकारियों से सम्पर्क करने की अपील की है। मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने उन सभी एनजी ओ तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से रेलवे अधिकारियों से सम्पर्क करने की अपील की है जो दूसरे राज्यों से आने या जाने वाले यात्रियों की किसी भी प्रकार की मदद करना चाहते है। कई बार ऐसे रेलयात्री रेलवे स्टेशन पहुंचते है जिन्हें किसी न किसी प्रकार की मदद की जरुरत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पाण्डेय ने यात्रियों की मदद करने तथा जोधपुर रेलवे मण्डल पर कोविड 19 से संबंधित जागरुकता बढ़ाने के लिए कार्य करने की इच्छुक संस्थाओं से मदद की अपील की । इच्छुक एनजीओ व अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि इस कार्य के लिए नियुक्त मण्डल वाणिज्य अधिकारी विकास खेड़ा से अथवा फ ोन संख्या 0291-2624125 पर सम्पर्क कर सकते है।
Published on:
21 Apr 2021 06:22 pm
