10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवासी पक्षी कुरजां के संरक्षण के दिए निर्देश

फलोदी. उपखण्ड के खीचन में शीतकालीन प्रवास के लिए आने वाले प्रवासी पक्षी कुरजां को संरक्षण की दरकार है।
less than 1 minute read
Google source verification
Nagaur patrika

Seeing the national bird, they were tortured, seeing people ...

फलोदी (जोधपुर ). उपखण्ड के खीचन में शीतकालीन प्रवास के लिए आने वाले प्रवासी पक्षी कुरजां को संरक्षण की दरकार है। इस पर्यटक स्थल पर उच्च न्यायालय में आदेश के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग उठने लगी है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रवासी पक्षी कुरजां की सुरक्षा व संरक्षण के निर्देश दिए है।

कुरजां संरक्षण में कार्यरत सेवाराम माली ने एडीएम को दिए पत्र में कुरजां के शीतकालीन पड़ाव स्थल पर आए दिन हो रहे हादसों में जख्मी होने वाले परिन्दों को त्वरित एवं समुचित उपचार के लिए खीचन में आवंटित भू-भाग पर बर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने, पड़ाव स्थल नदी में लगे बबूल को हटाकर वहां सफाई कराने, तालाबों व पक्षी चुग्गाघर के आस-पास सफाई करवाकर वहां चेतावनी बोर्ड लगवाने तथा पड़ाव स्थलों पर गार्ड तैनात करने का आग्रह किया है।

एडीएम ने पत्र को गंभीरता से लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कुरजां के संरक्षण व सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए है।