
INTERNATIONAL YOGA DAY--अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस सोम को, वर्चुअल आयोजन में हजारों लोग करेंगे योग
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस सोम को, वर्चुअल आयोजन में हजारों लोग करेंगे योग
- राष्ट्रीय योग उत्सव में केंद्रीय मंत्री शेखावत लेंगे भाग
जोधपुर।
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए वर्चुअल आयोजन किए जाएंगे। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह समिति की ओर से 5 जून से शुरू किये गए राष्ट्रीय योग उत्सव का समापन भी होगा। राष्ट्रीय योग उत्सव के समन्वयक गजेंद्रसिंह परिहार और मीडिया प्रभारी प्रियंका झाबक ने बताया कि सुबह 6.25 पर शुरू होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत मुख्य अतिथि होंगे, जो सभी के साथ वर्चुअल आधार पर योग करेंगे और योग के महत्व पर संबोधन देंगे।
---
रेलकर्मी भी मनाएंगे योग दिवस
जोधपुर रेल मण्डल पर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के दिशानिर्देशानुसार सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने घर पर ही परिजनों के साथ योगाभ्यास करेंगे। कोविड 19 की परिस्थितियों के कारण रेलकर्मी अपने कार्य स्थलों पर ही ऑनलाइन शपथ ग्रहण करेंगे।
--
Published on:
20 Jun 2021 11:34 pm
