10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ साल live in relationship में रहने के बाद छोड़ा एकदूजे का साथ, अब अश्लील फोटो वायरल करने की मिल रही धमकी

उसने महिला को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां देनी शुरू कर दी
2 min read
Google source verification
crime news of jodhpur

डेढ़ साल live in relationship में रहने के बाद छोड़ा एकदूजे का साथ, अब अश्लील फोटो वायरल करने की मिल रही धमकी

महिला ने युवक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

जोधपुर. राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक युवक ने महिला को छोड़ दिया और अब अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। धमकियों से परेशान महिला ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की शिकायत पर कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर सात आइ निवासी अवी हांडा पुत्र ललित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों ने नवम्बर 2017 से लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया। इसके लिए दोनों ने एक इकरारनामा भी बनाया। डेढ़-दो साल साथ रहने बाद युवक ने माता-पिता के विरोध का हवाला देते हुए महिला को छोड़ दिया। इसके बाद उसने महिला को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां देनी शुरू कर दी। एसआइ हिंगलाजदान को जांच सौंपी गई है।

आर्थिक परेशान युवक ने फंदा लगाया


प्रतापनगर थानान्तर्गत इन्द्रा कॉलोनी में गुरुवार देर शाम एक युवक ने ओढऩी से फंदा बनाकर पंखे पर लटक जान दे दी। वह कई दिन से बेरोजगार था। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र आढ़ा के अनुसार कॉलोनी निवासी हिम्मतराम (30) पुत्र भंवरलाल जीनगर ने शाम सात बजे घर में ही ओढऩी से फंदा लगाया और पंखे पर लटक गया। इसका पता लगने पर परिजन ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी में रखवाया गया है। उप निरीक्षक जसराज का कहना है कि मृतक की छह साल पहले शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। पत्नी कई दिनों से अलग रह रही है। मृतक तीन माह से कोई काम-काज नहीं कर रहा था। पुलिस को अंदेशा है कि बेरोजगारी व पत्नी से विवाद के चलते उसने आत्महत्या की है।

दो मकानों के ताले तोड़ आभूषण व रुपए चुराए


सिवांची गेट की भील बस्ती स्थित सूने मकान के ताले तोड़ चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व रुपए चुरा लिए। कल्पतरू शॉपिंग सेंटर स्थित सूने मकान से सैनेट्री सामान और करवड़ स्थित सरकारी विद्यालय से सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए। खाण्डा फलसा थाना पुलिस के अनुसार भील बस्ती निवासी सुवादेवी पत्नी कानाराम भील दो अप्रेल की शाम किसी काम से पीहर गई थी। पीछे घर पर कोई नहीं थी। सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए। महिला दूसरे दिन पीहर से लौटी तो घर के ताले टूटे और सामान अस्त-व्यस्त पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दूसरी तरफ, कमला नेहरू नगर में सेक्टर बी निवासी सुनील वर्मा के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर स्थित मकान का ताला तोडकऱ हजारों रुपए का सैनेट्री सामान चुरा लिया। शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, हनवंत बी बीजेएस निवासी बजरंगसिंह पुत्र गंभीरसिंह के मकान के बुधवार दिनदहाड़े ताले तोडकऱ हजारों रुपए का घरेलू सामान चुरा ले गया। महामंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया। वहीं लोरड़ी पण्डितजी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के गत दिनों ताले तोडकऱ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चुरा ले गए। दूसरे दिन विद्यालय पहुंचने पर चोरी का पता लगा। प्रधानाचार्य सीमा चौधरी ने करवड़ थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया।