10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर जिला बार ने जीता खिताब

  राज्य स्तरीय एडवोकेट्स प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Oct 21, 2018

jodhpur

जयपुर जिला बार ने जीता खिताब

जोधपुर।

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वी कुमार एडवोकेट्स चैलेंजर 20-20 कप 2018 का खिताब जयपुर जिला बार टीम ने जीता। रेलवे स्टेडियम में खेले गए फ ाईनल मैच में जयपुर जिला बार टीम नेजयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को 64 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खेलते हुए जयपुर जिला बार टीम ने निर्धारित 20 आेवर में 157 रन बनाए। नवीन चौधरी ने 76 रन बनाए। शान्तुक व अनुराग ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन टीम 17.3 आेवर में 93 रन बनाकर आल आउट हो गई और जयपुर जिला बार टीम ने 64 रनों से मैच जीता।

विजेताओं को पुरस्कार

प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक आकाश पुंगलिया ने बताया कि इससे पूर्व फ ाईनल मैच के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डा. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी व विशिष्ट अतिथि न्यायाधिपति विनित माथुर थे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने की। जस्टिस विनीत माथुर ने शॉट मारकर मैच का उद्घाटन किया।मैच क बाद पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विजय विश्नोई थे व विशिष्ट अतिथि राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनिल जोशी थे। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता, उपविजेता, मैन आफ दे मैच, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सहित आयोजन समिति व अतिथियों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में राज्य की 26 बार एसोसिएशन की टीमों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से रेलवे स्टेडियम, चौपासनी-हनवंत गार्डन व फि जीकल कॉलेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर खेली गई। प्रतियोगिता नॉक-आउट के आधार पर खेली गई थी।